रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय मूल की प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को उनके ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन की सफल समाप्ति और पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी पर हार्दिक बधाई दी है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह असाधारण अभियान सुनीता विलियम्स के धैर्य, साहस और विज्ञान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की अद्भुत मिसाल है, जो पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायी है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में कहा कि नभ के पार गई नारी ने धैर्य को अपना हथियार बनाया और साहस, संकल्प एवं स्वाभिमान से नव इतिहास रच दिया। कठिनाइयों के बावजूद डटे रहना ही सफलता की असली पहचान है। सुनीता विलियम्स ने इस मिशन के माध्यम से विज्ञान और अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जोड़ी है। उनकी यह यात्रा न केवल भारत, बल्कि समूचे विश्व के लिए प्रेरणादायी है।

ब्रेकिंग
- डॉ. शशि थरूर जी का कथन वैश्विक कूटनीति की एक सहज स्वाभाविक अभिव्यक्ति: डॉ सुधांशु त्रिवेदी
- कर्नाटक की कांग्रेस सरकार तुष्टीकरण में लगी है:केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी
- भीषण गर्मी में लू से बचाव एवं उसके उपाय
- छत्तीसगढ़ को फॉरेंसिक शिक्षा में मिलेगी नई ऊंचाई:मुख्यमंत्री
- सब्जी बाड़ी के कार्य से बदली खैरवाही के महिलाओं की कहानी