रायपुर:सूचना का अधिकार अधिनियम पर रेडक्रॉस भवन, कलेक्ट्रेट परिसर में 16 जिलों के जनसूचना अधिकारियों और प्रथम अपीलीय अधिकारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया।पहले दिन के सत्र में, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि RTI आवेदनों का पारदर्शिता और त्वरित गति से निराकरण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे गुणवत्ता और सूचना के अधिकार नियमों का पालन करते हुए आवेदनों का निपटारा करें।प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने अधिकारियों को मार्गदर्शन दिया। प्रशासन अकादमी निमोरा के प्राध्यापक डॉ. प्रदीप शुक्ला, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी चंद्रहास बेहार और अन्य प्रशिक्षकों द्वारा सूचना के अधिकार अधिनियम की बारीकियों पर चर्चा की गई।

ब्रेकिंग
- अदाणी फाउंडेशन ने शुरू किया विजन केयर प्रोजेक्ट, 2,800 वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी निःशुल्क नेत्र जांच सुविधा
- खाद्य मंत्री आज ग्रेन एटीम का करेंगे ऑनलाइन शुभारंभ
- आजीविका डबरी बनी आर्थिक स्वावलंबन का नया आधार
- राज्य में अब तक औसत औसतन 606.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज
- आवेदन पत्र के अनुसार पूरा नाम परिणाम में क्यों नहीं जारी किया?:कांग्रेस




