दिल्ली: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी जीती है।
भारतीय टीम ने तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी जीती है. भारतीय टीम सबसे पहले साल 2002 के सीजन में चैम्पियन बनी थी. तब उसने श्रीलंका संग संयुक्त रूप से खिताब साझा किया था. फिर एमएस धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम साल 2013 में चैम्पियन बनी. अब रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने इतिहास रचा है।भारत ने 12 साल बाद जीती चैंपियनशिप ट्रॉफी, 4 विकेट से न्यूजीलैंड को मात दी है।चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 252 रन का टारगेट दिया। न्यूजीलैंड ने 6 विकेट खोकर 50 ओवरों में 251 रन बनाए, जिसमें डेरिल मिचेल (63) और माइकल ब्रेसवेल (53*) की महत्वपूर्ण पारियां शामिल हैं।










