अहमदाबाद :भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने भाजपा गुजरात प्रदेश कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया।उन्होंने कहा One Nation, One Election यानी एक देश, एक चुनाव पर चल रहे राष्ट्रव्यापी जन जागरूकता अभियान के तहत हम गुजरात की धरती, अहमदाबाद में उपस्थित हैं। यह एक सुखद संयोग है कि One Nation, One Election पर चर्चा के लिए हम उसी भूमि पर हैं, जहां आधुनिक भारत के One Nation के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल जी जन्मे थे। इसी धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी हैं, जो One Nation को इस अमृत काल में नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए One Election के विचार के प्रेरक हैं।
आज का दिन एक और महत्वपूर्ण संयोग लेकर आया है सरकार ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, जो इस समय गुजरात दौरे पर हैं, सूरत में 41,000 दिव्यांगजनों को प्रति माह 5 किलो मुफ्त अनाज देने की योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही सूरत, भारत का पहला ऐसा जिला बन जाएगा जहां यह योजना पूरी तरह लागू होगी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए सरकार हर वर्ग को सशक्त बनाने, उन्हें मजबूत करने और राष्ट्र की मुख्यधारा में सम्मिलित करने के लिए पूर्ण रूप से कृतसंकल्पित है।सभी राजनैतिक दलों को दलगत भावना से ऊपर उठकर इससे सकारात्मक पहल का समर्थन करना चाहिए ।








