
बेमेतरा:सर्वाधिक वोटों से जीत दर्ज करने वाले बेमेतरा में भाजपा ने कल्पना योगेश तिवारी को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किया।लंबे समय बाद बेमेतरा में भाजपा का जिला पंचायत पर कब्जा से भाजपा में खुशी की लहर है। जिला कार्यालय में जमकर आतिशबाजी की गई।
कल्पना प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटों से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतकर आई हैं। कांग्रेस ने शशि गायकवाड़ को अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया। कल्पना योगेश तिवारी को 10, और शशि को 4 वोट ही मिल पाए।







