रायपुर : .संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सौजन्य से छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति द्वारा संत कवि पवन दीवान श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह कल 3 मार्च सोमवार को संध्या 6:00 बजे विप्र भवन समता कॉलोनी में आयोजित किया गया है।
यह जानकारी देते हुए आयोजन समिति के ज्ञानेश शर्मा एवं नरेंद्र तिवारी ने बताया कि संत कवि पवन दीवान श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह के
मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल (सांसद एवं पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन) तथा रविंद्र चौबे (पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन) की अध्यक्षता में संपन्न होगा ।
सम्मान समारोह में ब्राह्मण समाज के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का अभिनंदन भी किया जाएगा।
यह जानकारी देते छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा एवं विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी बताया कि संत कवि पवन दीवान के स्मृति में संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के संस्कृति और परंपरा को साहित्य के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने वाले साहित्यकारों का सम्मान किया जाता है।

ब्रेकिंग
- पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
- नौनिहालों ने नुक्कड़ नाटक और मानव श्रृंखला से दिया जनसंख्या स्थिरीकरण का संदेश
- महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार
- मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन
- धान की सीधी बुवाई (डीएसआर) को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर







