
रायपुर: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 18 से 20 फरवरी तक मल्टीलेवल पार्किंग, 5वां तल, कलेक्टोरेट, घड़ी चौक में सुबह 11 से 3 बजे तक जॉब फेयर का आयोजन होगा।इस जॉब फेयर के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक टेक्नोटॉस्क बी.पी.ओ. द्वारा न्यूनतम 12वीं उत्तीर्ण आवेदको की भर्ती सी.एस.ए. के 500 से अधिक पदों पर 11,750 से 19,000 प्रतिमाह वेतनमान की दर से भर्ती की जाएगी।इस जॉब फेयर में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा /आधार कार्ड एवं शेक्षणिक, तकनीकी योग्यता आदि के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।








