रायपुर:त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन प्रथम चरण के तहत आज ब्लॉक आरंग तथा अभनपुर के सभी ग्राम पंचायतों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।गाँव सरकार चुनने मतदाताओं में दिखा उत्साह, मतदान केंद्रों में भीड़ उमड़ी। ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया की शुरुआत हुई।मतदाता लाइन में लगकर वोट देने अपनी बारी का इंतेज़ार किया।
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के प्रथम चरण में
जिले के आरंग तथा अभनपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ।वृद्ध तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई थी जिससे वे सुगमतापूर्वक मतदान किया।







