रायपुर : छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र, कला वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में एलुमिनी एसोसिएशन द्वारा वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के पूर्व विद्यार्थियों का सम्मेलन का आयोजन किया गया। कॉलेज के 28 साल पुराने छात्र सी.ए. आकाश शर्मा प्रमुख रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विप्र महाविद्यालय से शिक्षित होकर आज हम सब जीवन के अच्छे मुकाम पर हैं। अब हम सब का दायित्व है, कि जिस महाविद्यालय से हमारा जीवन का निर्माण हुआ। उस महाविद्यालय के विकास में अब हम अपना योगदान दें। वर्तमान विद्यार्थियों को मार्गदर्शन और सहयोग देकर कैरियर निर्माण के लिए प्रेरित करें ।इससे पहले प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने पूर्व विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि भूतपूर्व छात्रों का मिलन समारोह प्रतिवर्ष होता रहा है।परंतु इस वर्ष विभागीय पूर्व छात्रों का मिलन समारोह में आज वाणिज्य और प्रबंध संकाय के विद्यार्थी उपस्थित हैं।



राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने पूर्व विद्यार्थियों को महाविद्यालय से जोड़कर महाविद्यालय के विकास में सहयोगी बनने के लिए मार्ग प्रशस्त किया है। पूर्व विद्यार्थी जो अलग-अलग फील्ड में सफल है वर्तमान विद्यार्थियों को ज्यादा अच्छे से मार्गदर्शन कर सकते हैं ।अन्य इसी अपेक्षा के साथ और महाविद्यालय के विकास में सहयोगी बनाने के लिए मिलन समारोह का आयोजन किया गया है ।इस अवसर पर पूर्व छात्रों में काजल सिंह, अर्चना यादव, अजय साहू ,श्यामा , हेमंत सोना, अभिषेक मिश्रा ,पंकज देवांगन, जगदीश ,नरेंद्र ,अभिषेक वर्मा ,बादल ठाकुर,इस्मान राऊत एवं राहुल शर्मा सभी ने अपने अनुभव साझा किया और महाविद्यालय में अपनी पुरानी यादों का स्मरण करते हुए क्लास रूम में बिताए दिनों को याद किया। साथ ही शिक्षकों के मार्गदर्शन के प्रति आभार प्रकट किया और महाविद्यालय से जुड़कर सदैव सहयोग करने की बात कही। पूर्व छात्रों को इस अवसर पर उनके उपलब्धियों के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर डॉ. कैलाश शर्मा, डॉ. विवेक शर्मा, डॉ .आराधना शुक्ला एलुमिनी एसोसिएशन के संयोजक श्रीमती रीना शुक्ला सहित समस्त प्राध्यापक और बड़ी संख्या में महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. निधि श्री शुक्ल ने किया।









