रायपुर:सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा सम्पूर्ण रायपुर लोकसभा क्षेत्र के समग्र और तेज़ गति विकास के लिए, केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार के बाद अब नगरीय निकाय में भी कमल खिलाना है।उन्होंने कहा हम रायपुर लोकसभा क्षेत्र के हर गांव, कस्बे और शहर को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पित हैं।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अभनपुर, गोबरा नवापारा, आरंग, खरोरा और तिल्दा नेवरा में भव्य रोड शो और जनसभा कर भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया।उन्होंने कहा अपार जनसमर्थन और उत्साह ने यह साबित कर दिया कि जनता विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है।








