दिल्ली: नई दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, “मैं सभी दिल्ली वासियों को बधाई देता हूं, उनका धन्यवाद करता हूं. दिल्ली में बनने वाली यह सरकार प्रधानमंत्री के विजन को दिल्ली में लेकर आएगी। मैं इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देता हूं। मैं दिल्ली की जनता का धन्यवाद करता हूं। यह जीत प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली की जनता की जीत है।
“नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, “मैं नई दिल्ली के अपने मतदाताओं, लाखों कार्यकर्ताओं और प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं। यह जीत प्रधानमंत्री मोदी की है क्योंकि दिल्ली के लोगों ने उन पर अपना विश्वास जताया है. हमारी प्राथमिकता महिलाओं को 2500 रुपये, भ्रष्टाचार पर SIT का गठन, यमुना रिवर फ्रंट का निर्माण, दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाना है… हम ऐसी पार्टी में काम करते हैं, जहां पार्टी का विधायक दल (मुख्यमंत्री) तय करता है, फिर पार्टी नेतृत्व फैसला करता है और वह फैसला सभी को स्वीकार्य होता है।”








