रायपुर:छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध राजिम कुंभ कल्प मेला की तैयारियां नए मेला स्थल पर जोरों पर चल रही हैं। यह भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन 14 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक चलेगा। अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने आज राजिम कुंभ स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।









