
रायपुर:कम्प्यूटर विज्ञान अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में दिनांक 05 से 09 फरवरी 2025 तक “Recent Trends in AI, Fin-Tech & Security” विषय पर 05 दिवसीय कार्याशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में Artificial Intelligence, Financial, Technology एवं Cyber Security जैसे प्रासंगिक एवं समसामयिक विषयों पर गहन विचार-विमर्श होगा।
इस कार्यशाला में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे कि UGC Delhi, विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन, IIT Bhilai, NIT Raipur, गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर इत्यादि से विषय विशेषज्ञों का व्याख्यान होगा। इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में शिक्षकों, शोद्यार्थियों एवं विद्यार्थियों का भाग लेने की संभावना है। कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क है एवं Offline Mode में होगा। इच्छुक प्रतिभागी निःशुल्क Spot Registration करवा सकते है।








