रायपुर:महल हो या झोपड़ी अपना घर अपना होता है, हर व्यक्ति का एक सपना होता है कि छांव के लिए उसका एक खुद का घर हो। इसी सपने को सरकार द्वारा साकार किया जा रहा है। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर तबके की भलाई के लिए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित की जा रही है। इस योजना से जरूरत मंद लोगो को आवास भी स्वीकृत किये जा रहे है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से जिले के गरीब परिवारों का सपना पूरा हो रहा है। ऐसे ही कांकेर की जनकपुर वार्ड क्रमांक-20 निवासी सुशीला बाई यादव का पक्का मकान बनाने का सपना पूरा हुआ और कच्चे मकान में होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिली। अब उनका स्वयं का मकान बनाने का सपना पूरा हुआ, अब वे और उनका परिवार पक्के मकान में सुकून से रहते हैं।
श्रीमती यादव ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं, उनकी जिम्मेदारी मेरे ऊपर है तथा पति का देहांत हो चुका है। पति की मृत्यु के बाद परिवार की भरण-पोषण करने में कई प्रकार की कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। अपने परिवार का जीवन-यापन के लिए वह प्राईवेट अस्पताल में साफ-सफाई का कार्य करती है, जिससे उसे 6 हजार रूपए प्रतिमाह पारिश्रमिक मिलता है।

ब्रेकिंग
- पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
- नौनिहालों ने नुक्कड़ नाटक और मानव श्रृंखला से दिया जनसंख्या स्थिरीकरण का संदेश
- महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार
- मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन
- धान की सीधी बुवाई (डीएसआर) को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर







