रायपुर:अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नंदकुमार चौबे ने आग्रह किया है कि इस कार्यालय से जुड़े पत्राचार उक्त कार्यालय के नये पते पर ही करें और आमजनता भी तहसील कार्यालय से जुड़े कार्यों के लिए नए पते पर स्थानांतरित कार्यालय में आए।अनुविभागीय एवं तहसील कार्यालय अब इस कार्यालय के पीछे पुराने नर्सिंग हॉस्टल में शिफ्ट किया गया है। यहां पर राजस्व से जुड़े सारे कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं।







