रायपुर:नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में आज रेडक्रॉस भवन के सभागृह में मतदान दलों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण चुनाव का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। जितना अच्छे से आप प्रशिक्षित होंगे उतने अच्छे से आप मतदान कार्य संपन्न कराएंगे। आप सभी पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण ग्रहण करें।








