
रायपुर:जगदलपुर के लोकप्रिय विधायक किरण देव को पुनः भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सेवानिवृत्त कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने आज उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर वरिष्ठ मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित थे।
सेवानिवृत्त कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने सौजन्य भेंट में भाजपा के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष से कहा कि
आपके कुशल नेतृत्व और दृढ़ संकल्प के साथ भाजपा संगठन नई ऊंचाइयों को छूएगा और प्रदेश में पार्टी और अधिक मजबूत होगी। अनुराग पाण्डेय ने उन्हें इस नवीन कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर संगठन सहित विभिन्न विषयों पर प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा हुईं।







