रायपुर:SGFI से मान्यता प्राप्त खेल रही थाई बॉक्सिंग की राष्ट्रीय संस्था थाई बॉक्सिंग इण्डियन फेडरेशन (TIF) एवँ मध्यप्रदेश थाई बॉक्सिंग संघ द्वारा सीनियर, जूनियर, सब जूनियर (बालक – बालिका) वर्ग की द्वितीय साउथ एशियन थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन एशियन थाई बॉक्सिंग फेडरेशन (ATF) के तत्वावधान में 17 से 19 जनवरी 2025 को भोपाल (मध्यप्रदेश) में किया जा रहा है।*
द्वितीय साउथ एशियन थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में थाई बॉक्सिंग इंडियन फेडरेशन (TIF) द्वारा छत्तीसगढ़ से 02 खिलाड़ियों को उनकी विगत खेल उपलब्धियों के आधार पर अंतिम समय मे भारतीय दल में चुना है।दोनो खिलाड़ी रायपुर से है। राष्ट्रीय चैंपियन मानसी तांडी सीनियर वर्ग में -45kg वर्ग और घृतेश साहू जूनियर वर्ग में +75kg वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
रायपुर से अनीस मेमन और दंतेवाड़ा खेल विभाग की थाई बॉक्सिंग कोच टिकेश्वरी साहू इस चैंपियनशिप में निर्णायक के रूप में शामिल हैं।*








