रायपुर: छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति एवं विप्र शक्ति महिला मंडल द्वारा आज विप्र भवन में सामूहिक उपनयन संस्कार समारोह,व्रतबन्ध का आयोजन किया जा रहा है।यह जानकारी देते हुए विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज द्वारा लगातार 28 वें वर्ष वैदिक रीति और मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा आज 15 जनवरी को सुबह 7:00 से वैदिक रीति तेल हल्दी से जनेऊ संस्कार प्रारंभ हुआ। व्रतबंध आयोजन में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के लगभग 50 बटुक और बड़ी संख्या में उनके परिवारजन शामिल हैं।

ब्रेकिंग
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 प्रदेश में सुशासन को सशक्त बनाने की महत्वपूर्ण पहल
- प्रशिक्षण से मिली नई उड़ान : 27 युवाओं को मिला निजी कंपनियों में रोजगार
- ’धान की जगह अदरक की खेती से किसानों की बढ़ रही आय
- छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण- उप मुख्यमंत्री
- मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी








