रायपुर:अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था IFMA की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के तत्वावधान में “म्यू थाई एसोसिएशन ऑफ़ जे एंड के (MAJK)” द्वारा सीनियर, जूनियर, सब जूनियर (बालक – बालिका) वर्ग की “नार्थ ज़ोन म्यू थाई चैंपियनशिप” का आयोजन जम्मू एन्ड कश्मीर पुलिस बॉक्सिंग परिसर, गुलशन ग्राउंड, जम्मू में किया गया।
राज्य म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने बताया कि इस नार्थ जोन म्यू थाई चैंपियनशिप में 18 सदस्यीय छत्तीसगढ़ म्यू थाई दल ने भाग लेकर 06 स्वर्ण, 07 रजत, 03 काँस्य पदक सहित 16 पदक जीत कर छत्तीसगढ़ राज्य को गौरवान्वित किया।
उन्होंने कहा कि इस नार्थ ज़ोन म्यू थाई चैंपियनशिप में रायपुर से 09 और बस्तर जिले से 08 कुल 17 म्यू थाई खिलाड़ी (14 बालक, 03 बालिकायें) छ ग म्यू थाई दल में शामिल थे जो 08-09, 10-11, 12-13, 14-15, 16-17, 17-23 & +23 वर्ष के अलग अलग वजन वर्ग में भाग लिए।
रायपुर से राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम :-
टिकेश्वरी साहू (स्वर्ण),
प्रियंका साहू (रजत),
मंजू साहू (स्वर्ण),
विक्की (स्वर्ण),
चैतन्य (काँस्य),
करण (रजत),
एल साहू (स्वर्ण),
विशाल (रजत) और
हर्ष (स्वर्ण)।
बस्तर से छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले वाले 07 पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम :-
पांशुल तामो (रजत),
आयुष लहरे (काँस्य),
मयंक बघेल (काँस्य),
पुष्कल भास्कर (स्वर्ण),
भारमेश्वर कर्मा (रजत),
नीलेश पत्तावि (रजत),
अनिरुद्ध साहू (रजत)
कोच और निर्णायक का दायित्व कु टिकेश्वरी साहू (रायपुर) एवँ मैनेजर का दायित्व विनोद पाल (बस्तर) ने निभाया।