रायपुर:लोकसभा सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज सदर बाजार मंडल और सिविल लाइन मंडल में विधायक सुनील सोनी और पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ को सुना।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने वाला यह कार्यक्रम जन-जन की आकांक्षाओं को वाणी प्रदान करता है।उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन सदैव ही प्रेरणादायक होता है जिससे जनहित में कार्य करने हेतु नई ऊर्जा प्राप्त होती है।







