रायपुर:भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा रायपुर के नालंदा परिसर में दो दिवसीय प्रदर्शनी आज से लगाई गई है। प्रदर्शनी स्थल पर में अटल जी की कविताएं एलईडी लाइट एण्ड साउंड के माध्यम से प्रदर्शित की गयी। अटलजी की मधुर और ओजस्वी वाणी से कविताएं लोगों को मंत्रमुग्ध करती रही। बाजपेयी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्मृतियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को मिल रही है।
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के जनकल्याण के कार्यक्रमों एवं योजनाओं की उपलब्धियों ने लोगों का ध्यान खींचा।










