रायपुर:सुशासन के एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बैकुंठपुर के शासकीय रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल के मिनी स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले की 59 हजार और प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ पहुंचाने वाली महतारी वंदन योजना की सफलता का जश्न मनाया गया।
सुशासन दिवस पर आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन के मुख्य अतिथि बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाड़े ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से हर माह महिलाओं को एक हजार रुपए दिए जा रहे हैं, जिससे उनके जीवन में आर्थिक मजबूती आई है।
महतारी वंदन सम्मेलन में कोरिया कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने कहा कि यह योजना महिलाओं के जीवन में बदलाव के लिए यह बेहतर कदम है। यह योजना महिलाओं के पोषण और स्वास्थ्य को भी सुनिश्चित करती है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे इस पैसे का उपयोग अपने स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा जैसी आवश्यकताओं पर करें।

ब्रेकिंग
- बस्तर में शुरू हुआ पुस्तक दान अभियान
- बस्तर हेरिटेज मैराथन को लेकर पुनर्वासित जनों में अभूतपूर्व उत्साह
- 30 मार्च से 2 अप्रैल तक होंगी प्रतियोगिताएं, तैयारियां अंतिम चरण में
- राज्यपाल ने रक्षा विशेषज्ञों को छत्तीसगढ़ की विशेषताओं से कराया, अवगत
- नेशनल डिफेंस कॉलेज के प्रशिक्षु सैन्य और गैर सैन्य अधिकारियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात







