
दिल्ली:अजमेर हाईवे पर शुक्रवार को हुए टैंकर हादसे के बाद से स्थिति गंभीर बनी हुई है. हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है. एक और घायल मरीज की मौत हो गई है. इससे पहले एसएमएस अस्पताल के सुपरीटेंडेंट डॉक्टर सुषील भाटी ने बताया कि दो लोगों की मौत हुई थी, और उनका शरीर 70% से अधिक जल चुका था. इनमें से एक को वेंटिलेटर पर रखा गया था. अस्पताल से अब तक पांच लोगों को छुट्टी दे दी गई है, जबकि 15 लोग अभी भी भर्ती हैं, जिनमें से कई नाजुक हालत में हैं.








