रायपुर:छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए ऐतिहासिक और गौरव का पल, ‘राष्ट्रपति का निशान’ सम्मान मिला।
पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित “राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह” में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस बल को उनकी अद्वितीय सेवा और साहस के लिए राष्ट्रपति अलंकरण से सम्मानित किया गया।ये पूरे प्रदेशवासियों के लिए गर्व का क्षण है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा उपस्थित थे।







