
महासमुंद:सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए आज दूसरे दिन अम्बेडकर चौक महासमुंद में जनसम्पर्क विभाग द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी लगाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, आमजन, महिलाओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
प्रदर्शनी में सरकार की विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं और कार्यक्रमों की तस्वीरें और जानकारी प्रदर्शित की गई हैं। इसमें प्रमुख योजनाओं में पीएम जनमन के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार जाति के हितग्राहियों को दी जाने वाली सेवाएं, महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, महिला सशक्तिकरण, कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों के आत्मविश्वास में वृद्धि, और ग्रामीण विकास और आधारभूत संरचनाओं से जुड़ी परियोजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया गया है। जनता के बीच सरकार की पारदर्शिता और उपलब्धियों को प्रदशर्नी के माध्यम से साझा करने के इस प्रयास को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ जनमन एवं अन्य प्रचार सामग्रियों का भी निःशुल्क वितरण किया गया।









