बेमेतरा:मार्गशीर्ष मानस महोत्सव ग्राम खाम्ही (साधु) में तहसील मानस संघ नवागढ़ एवं समस्त ग्रामवासी खाम्ही के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया शास्त्रों में उल्लेख मिलता है
मासानां मार्गशीर्षोऽहम्*
अर्थात् महीनों में मार्गशीष महीना मैं हूँ।
जिस अन्न से सम्पूर्ण प्रजा जीवित रहती है? उस ( वर्षा से होने वाले ) अन्न की उत्पत्ति मार्गशीर्ष महीने में होती है। इसलिए अन्न प्राण स्वरूप यह महीना है। इस महीने में नये अन्न से यज्ञ भी किया जाता है।
यह महीना कीर्तन, सत्संग, त्याग, संयम, दान सद्कर्मो के माध्यम से अघ याने पापो का नाश करने वाला है इसलिए अगहन है ऐसे समय में जिला मानस बेमेतरा ने विभिन्न परिकल्पनाओं को लेकर मानस के छेत्र में क्रांति लाई है जिसका स्वरूप मार्ग शीर्ष ( अगहन ) मानस उत्सव जिला के नवागढ़ तहसील में आयोजित किया गया। आयोजन जिला मानस संघ बेमेतरा के मार्गदर्शन में बहुत ही रोचक और ज्ञानवर्धक रहा। इस कार्यक्रम में तहसील मानस संघ नवागढ़ द्वारा शक्ति केंद्र क्रमांक 01 रनबोड़ की स्थापना हुई। इस कार्यक्रम में मानस संघ बेमेतरा के अध्यक्ष देवलाल सिन्हा ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन का उद्देश्य सिर्फ मानस गान नहीं है, अपितु यह रामचरित मानस का संदेश घर घर तक पहुंचाकर लोगों को सनातन संस्कृति के प्रति जागृत करना है आयोजन में दिव्य मंच की आभा प्रतिज्ञा मानस मंडली खाम्ही, शिवशक्ति मानस मंडली खाम्ही, ज्योति मानस मंडली खाम्ही, प्रभु के आशीर्वाद मानस मंडली बहेरा, हे शारदे बालिका मानस मंडली रणवीरपुर, जय गंगा मैया मानस मंडली नेवनारा, श्री विधि हरिहर मानस मंडली भिंभौरी, श्रीराम सेवा मानस मंडली झाल, सत्संग मानस मंडली नवागढ़ प्रमुख रुप से शामिल थी।
चौरा “शहर”
January 17, 2025
ब्रेकिंग
- भारतीय महिला खो-खो टीम बांग्लादेश को हराकर खो-खो विश्व कप के सेमीफाइनल में
- कलेक्ट्रेट कार्यालयों में अब कर्मचारियों को निष्ठा एप के माध्यम से अटेंडेंस की अनिवार्यताः
- महासमुंद जिले में 272 कट्टा अवैध धान जब्त
- वनमंत्री ने छत्तीसगढ़ की जैव विविधता पर आधारित फैदर फ्रेंड्स कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन
- लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने गुणवत्ताहीन कार्य के लिए ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस किया जारी