रायपुर : पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के तत्वावधान में दुर्गा महाविद्यालय द्वारा इंटर कॉलेज शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालय के बॉडीबिल्डर शामिल हुए।
यह जानकारी देते हुए दुर्गा महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी प्यारेलाल साहू ने बताया कि प्रतियोगिता
के आधार पर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का गठन किया गया।उन्होंने बताया कि विभिन्न वर्ग समूह में आयोजित प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं:- 55 किलोग्राम वर्ग समूह में नेताजी महाविद्यालय के निहाल सुराना ने प्रथम एवं विवेकानंद महाविद्यालय के ओम पांडे ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 60 किलोग्राम वर्ग समूह में शासकीय महाविद्यालय छूरा के देव कुमार ने प्रथम एवं यूटीडी के जसवंत सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 65 किलोग्राम वर्ग में समूह दीपांशु राठौर सेंट विसेंट पैलोटी महाविद्यालय
ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 70 किलोग्राम वर्ग समूह में शासकीय नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय के छात्र यश साहू ने प्रथम यूटीडी के कौशल ने द्वितीय और विवेकानंद महाविद्यालय के राम विशाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में विप्र महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी, संजय शर्मा( हनुमान अवार्डी एवं अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक), कुसुम ताई दाबके महाविद्यालय के प्राचार्य सैयद जाकिर अली एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रीतिश ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर दुर्गा महाविद्यालय के प्राध्यापकों सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।