रायपुर:राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा विभागीय अभियंताओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण में विशेषज्ञों ने भवन निर्माण और मरम्मत की नई तकनीकों की जानकारी दी। लोक निर्माण विभाग द्वारा रोडवार्ता फाउंडेशन के सहयोग से रायपुर के नवीन विश्राम भवन में ‘गुड इंजीनियरिंग प्रेक्टिसेस इन बिल्डिंग कन्सट्रक्शन’ (GOOD ENGINEERING PRACTICES IN BUILDING CONSTRUCTION) पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। इसमें लोक निर्माण विभाग के दुर्ग जोन के सात जिलों राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा और कबीरधाम जिले के 150 कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता एवं उप अभियंता भाग ले रहे हैं।

ब्रेकिंग
- छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम में
- सुशासन की नई व्यवस्था: पारस पोर्टल से हर माह होगी योजनाओं की राज्यस्तरीय समीक्षा
- मुख्यमंत्री ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना
- जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल
- लिंगो का पूजन तप कहलाता है- डॉ. स्वामी इंदुभवानन्द तीर्थ









