रायपुर:लोकसभा सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को नईदुनिया परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव के दौरान प्रकाशित जनता का घोषणा पत्र की प्रति सौंपी गई।बृजमोहन अग्रवाल ने कहा यह पत्र मुझे हमेशा मेरे कर्तव्यों की याद दिलाएगा और मेरे लिए जनता की अपेक्षाओं के प्रति जवाबदेही का प्रतीक रहेगा।उन्होंने कहा इस पत्र के माध्यम से जनता की आशाओं, आकांक्षाओं और जरूरतों को समझने और उनके लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती रहेगी।बृजमोहन अग्रवाल ने कहा मैं नईदुनिया परिवार का हृदय से धन्यवाद करता हूँ और यह विश्वास दिलाता हूँ कि जनता के विश्वास और भरोसे पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा।

ब्रेकिंग
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 प्रदेश में सुशासन को सशक्त बनाने की महत्वपूर्ण पहल
- प्रशिक्षण से मिली नई उड़ान : 27 युवाओं को मिला निजी कंपनियों में रोजगार
- ’धान की जगह अदरक की खेती से किसानों की बढ़ रही आय
- छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण- उप मुख्यमंत्री
- मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी







