नारायणपुर:जिले के किसान विश्वनाथ को खेती किसानी करने के लिए कर्ज को छूटने में कोई परेशानी नही होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गारंटी को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीद रही है। श्री देवांगन ने बताया कि वह धान बेचकर मिलने वाली राशि का उपयोग कर्ज चुकाने और खेती बाड़ी के साथ-साथ पारिवारिक कार्यों में उपयोग करेंगे।
विश्वनाथ देवांगन ने बताया कि उनके पास 3 एकड़ कृषि भूमि है। इस जमीन में कृषि करने के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक की जरूरत पड़ती है। सोसायटी से मिलने वाले खाद के अतिरिक्त बाजार से महंगे दामों में खाद-उर्वरक खरीदने से आर्थिक बोझ बढ़ जाता था, इसके लिए कर्ज लेकर खेती करना पड़ता था।

ब्रेकिंग
- जनता की 50 शिकायतें बेअसर : विकास उपाध्याय
- संस्कृत शिक्षा को नई दिशा देने छत्तीसगढ़ के विद्यालय प्रमुखों का मंथन
- गांव-गांव तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ
- सीनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ टीम का चयन ट्रायल 11 अक्टूबर को
- सिंगापुर में छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के लिए किया एमओयू, एग्रो प्रोसेसिंग में ₹350 करोड़ का नया निवेश




