कोरबा: जिले मेंडीएमएफ फंड के एक–एक रूपए का उपयोग जनकल्याणकारी कार्यों में किया जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों के स्कूलों, आँगनबाड़ी व अस्पतालों की व्यवस्था बेहतर करने लगातार प्रयास किया जा रहे हैं।
उक्त बातें विधायक और वाणिज्य,उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने वार्ड क्रमांक 30 मानिकपुर के शासकीय प्राथमिक शाला भिलाई खुर्द क्रमांक 1 के नवीन शाला निर्माण और शासकीय हाई स्कूल जेपी कॉलोनी में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आसंदी से कही।









