रायपुर:राज्योत्सव के शुभारंभ के अवसर पर नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में ख्याति प्राप्त कलाकारों ने रंगारंग और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत में श्री रिखी क्षत्रीय की टीम द्वारा 12 लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। मोहन चौहान एवं साथी द्वारा आदिवृंदम, सुनील सोनी एवं टीम द्वारा क्षेत्रीय नृत्य संगीत तथा विद्या वर्चस्वी द्वारा नाम रामायण की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही मल्लखंभ (इंडियाज गॉट टैलेंट) तथा बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक शांतनु मुखर्जी (शानु) ने शानदार और मनमोहक प्रस्तुतियां दी। जिसका राजधानी वासियों ने देर रात तक लुत्फ उठाया।

ब्रेकिंग
- जिले के बच्चों को विज्ञान से जोड़ने की पहल को राष्ट्रीय सराहना, कलेक्टर सम्मानित
- मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
- छत्तीसगढ़ के किसानों ने ओडिशा में देखी ऑयल पाम की खेती
- अधोसंरचना सुदृढ़ होने से क्षेत्रीय विकास को मिलेगा नया आयाम — मुख्यमंत्री
- जन सुविधा शिविरों से बदल रही सुकमा की तस्वीर









