रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के निरोगी एवं सुखमय जीवन की कामना की । उन्होंने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी । इस मौके पर श्री साय ने कहा कि समृद्धि व ऐश्वर्य के लिए धन के देवता कुबेर और आरोग्य के लिए भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व सभी के लिए सुख-समृद्धि लेकर आए और भगवान धन्वंतरि सभी को आरोग्य प्रदान करें।

ब्रेकिंग
- नारायणपुर में टसर योजना से संवर रही, ग्रामीणों की तकदीर
- घरों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर कचरा पृथक्करण की व्यवस्था प्रभावी ढंग से लागू करने के दिए निर्देश
- युवाओं ने ली स्वस्थ समाज निर्माण की शपथ
- बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखा, रामगढ़ में हुआ, मॉक एक्सरसाइज
- उपमुख्यमंत्री ने लगभग 79 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया, लोकार्पण









