रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर जिले में लगातार आवागमन की सुगमता के लिए सड़क निर्माण के लिए पहल की जा रही है।सीएम साय की पहल पर जिले के तीन प्रमुख सड़कों के विकास के लिए 194.84 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है, यह कदम जिले में आवागमन की सुगमता को बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।गौरतलब है की केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में आठ सड़कों के विकास के लिए 892 करोड़ 36 लाख रुपए की मंजूरी दी है।इस राशि से राज्य के छह जिलों में करीब 324 किलोमीटर सड़कों के विकास और उन्नयन के कार्य किए जायेंगे।

ब्रेकिंग
- दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर
- मोदी की गारंटी, साय सरकार का संकल्प : दीपावली पर 4670 परिवारों को पक्के घर की सौगात
- डीएमएफ की कार्ययोजना में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना को दें प्राथमिकता – राज्यपाल
- स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने का अवसर: 11 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ
- युवाओं के नवाचार को मिलेगा मंच, रोजगार के खुलेंगे नए द्वार





