रायपुर:राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने आज एम्स के द्वितीय दीक्षांत समारोह में संस्थान के 10 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं पदोपाधि तथा 514 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेडिकल प्रोफेशनल का कार्य अत्यंत जिम्मेदारी भरा होता है, उनके निर्णय जीवन रक्षा से जुड़े होते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां से उत्तीर्ण चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल छात्र इस जिम्मेदारी और उत्तरदायित्व का निर्वहन पूरी तन्मयता और क्षमता के साथ करेंगे। उन्होंने उपाधि एवं पदोपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देेते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

ब्रेकिंग
- पेंशन सत्यापन की बदली तस्वीर, डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट से बुजुर्गों को बड़ी राहत
- नगरीय निकायों को एल्डरमैन निधि के 9.44 करोड़ जारी
- ट्राइफेड से जुड़कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर
- उप मुख्यमंत्री महारुद्राभिषेक में हुए, शामिल
- 30 किस्तों में 19,444.33 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित







