रायपुर:महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत करवां के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत 47 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने विद्यार्थियों से शिक्षा व अन्य विषयों को लेकर चर्चा की। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए उन्हें सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी। विद्यालय में इको क्लब द्वारा संचालित जैविक उद्यान का भ्रमण कर छात्रों के इस कार्य की सराहना की और लौंग के पौधे का रोपण किया।

ब्रेकिंग
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न
- सेवा सेतु ने बदली सरकारी सेवाओं तक पहुंच की तस्वीर
- उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री ने ‘स्रोत महोत्सव 2026’ एवं राज्य स्तरीय कार्यशाला का किया, शुभारंभ
- गाय खुले में, सड़को पर रोज दुर्घटना हो रही – कांग्रेस







