रायपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा, अंबिकापुर का वाराणसी से रिमोट दबाकर वर्चुअल शुभारंभ किया। वे शाम 5 बजे से बनारस से लाइव जुड़े थे। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि पहले देश में 70 एयरपोर्ट थे, अब 150 से ज्यादा एयरपोर्ट हैं। जो पुराने एयरपोर्ट हैं, उनका भी रिनोवेशन हो रहा है। श्री मोदी ने कहा कि कनेक्टिविटी से स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यवसाय, पर्यटन आदि को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा विगत दस सालों में निवेश से नागरिक सुविधाओं में बढोत्तरी हुई है, अधोसंरचना विकास के साथ नवजवानों को नए नौकरी के अवसर भी मिले हैं। इस अवसर पर एयरपोर्ट स्थल से सांकेतिक रूप से 19 सीटर विमान ने रायपुर के लिए उड़ान भरी।

ब्रेकिंग
- देश की 9 प्रतिभाओं में शामिल राजधानी की महिमा
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में आवेदनों के त्वरित निराकरण से लोगों को मिल रही राहत
- 1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल
- कम वर्षा की स्थिति में वैकल्पिक फसलें बनेंगी किसानों की आय का आधार
- धान के बदले वैकल्पिक फसलों की खेती पर मिलेगी 15 हज़ार रुपए प्रति एकड़ तक की सहायता







