रायपुर:जिंदगी ना मिलेगी सेवा संस्था द्वारा तत्यापारा के मधुमणि सेवा सदन से संचालित चिकित्सा उपकरण योजना को सफलता पूर्वक चलते हुवे एक वर्ष पूरे हो गए। इस एक साल में सकड़ों मरीजों को संस्था द्वारा निःशुल्क चिकित्सा उपकरण उपयोग करने के लिए दिए गए।

संस्था के संरक्षक अजय शर्मा एवं अध्यक्ष सुषमा तिवारी ने बताया की इसको संचालित करने में हमारे संस्था के सदस्यों , सर्व समाज के लोगों के व्यक्तिगत सहयोग एवम समाज सेवी संस्थाओं द्वारा आवश्यक संसाधन प्रदान करने में अपनी सहभागिता निभाई जा रही है।
समाज सेवी संस्था जिंदगी ना मिलेगी दोबारा रायपुर् में अपनी तरह का अनोखा निःशुल्क चिकित्सा उपकरण बैंक आज से ठीक एक साल पहले शुरू किया है, जो अब पीड़ितों एवम जरूरतमंद की त्वरित सेवा के लिए न सिर्फ रायपुर बल्कि आसपास के क्षेत्रों में पहचाना जाता है . जरूरत होने पर यहां से चिकित्सा उपकरण कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति आसानी से पा सकता हैं.। शहर में किसी भी बुजुर्ग या बीमार व्यक्ति को बेड, वॉकर, व्हील चेयर, स्टिक, नेमुलाइजर , कांसनट्रीटर, ऑक्सीजन सिलेंडर इत्यादि चिकित्सा उपकरणों की जरूरत है तो संस्था के पदाधिकारियों से संपर्क कर मांग करते हुवे निर्धारीत औपचारिकता पूर्ण कर नि:शुल्क इन उपकरणों का 30 दिनों तक उपयोग कर सकते हैं.।






