रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को तीजा के अवसर पर बड़ी सौगात दी है। उन्होंने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार के के मौके पर महतारी वंदन योजना के सातवीं किस्त की राशि के रूप में 01-01 हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से महिलाओं के खाते में अंतरित किये। महिलाओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने अपने विष्णु भैया को धन्यवाद दिया।
गौरतलब है कि प्रदेश में महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार तथा परिवार मे उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु, समाज मे महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “महतारी वंदन योजना” लागू किए जाने का निर्णय लिया गया। जिसके अंतर्गत राज्य की विवाहित, विधवा परित्यक्ता और तलाकशुदा जिनकी उम्र 21 वर्ष से अधिक हो ऐसी महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

ब्रेकिंग
- जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम ने सिखाए जीवन कौशल
- गरीब बच्चों के अधिकारों की जीत:विकास तिवारी
- अवैध गैस रिफिलिंग पर जगदलपुर में बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त
- स्व सहायता समूह से जुड़कर कांसाबेल की महिलाओं ने स्वरोजगार की राह अपनाई
- मां और शिशु का स्वस्थ भविष्य ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री








