+91 XXXXXXXXXX contact@chouranews.com
Friday, September 20, 2024
शहर

दिव्य विशाल काँवड़ यात्रा में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के संग उमड़ा, जन सैलाब

88views
Share Now

रायपुर :। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव, पूर्व विधायक व लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय के नेतृत्व में आज रायपुर शहर में आयोजित दिव्य एवं विशाल काँवड़ यात्रा बहुत ही भक्तिमय, संगीतमय एवं आनंदमय रूप से सफल हुआ। विकास उपाध्याय ने बताया कि आज के काँवड़ यात्रा में भगवान श्री हनुमान जी एवं भगवान शंकर जी के पूरे परिवार का झाँकी के रूप में प्रस्तुतिकरण एक अद्भूत दृश्य प्रकट कर रहा था, जिसमें सारे भक्तगण झूमते, नाचते शिव जी की ओर खींचे चले जा रहे थे एवं समस्त भक्तगणों के हर्षोल्लास के साथ हर हर महादेव व बोल बम के वाणी की गूँज पश्चिम विधानसभा सहित पूरे रायपुर शहर में आज सुनाई दे रही थी। यह दिव्य काँवड़ यात्रा भीमसेन भवन से दोपहर 1ः00 बजे धर्मगुरुओं के द्वारा किये जा रहे पूरे विधि विधान से भगवान शंकर जी एवं उनके काँवड़ की पूजा-अर्चना कर प्रारंभ हुआ, जिसमें हजारों से भी ज्यादा श्रद्धालुगणों का जनसैलाब श्री शंकर भगवान जी की भक्ति में उमड़े। आज विकास उपाध्याय के साथ शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, सभापति प्रमोद दुबे, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रमोद चौबे, महेश शर्मा, सूर्यमणि मिश्रा, महेंद छाबड़ा सहित काफी संख्या में कांग्रेस के साथीगण इस पावन बेला में सहभागी रहे।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय अपने परिवार सहित स्वयं भी काँवड़ धारण किये एवं बोल बम व हर हर महादेव का उच्चारण कर इस दिव्य यात्रा का शुभारंभ किये। उनके साथ पश्चिम विधानसभा निवासी एवं रायपुर शहर के विभिन्न स्थानों से आये कई हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण भी इस काँवड़ यात्रा में झूमते गाते निकल पड़े। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों में पानी, शरबत, फल, नाश्ते एवं बाबा हटकेश्वर मंदिर महादेव घाट में समस्त श्रद्धालुओं के लिए भोजन की सुव्यवस्था भी की एवं श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य टीम द्वारा एम्बुलेंस व पुलिस सहायता केन्द्र व पुलिस बलों द्वारा पूर्ण सुरक्षा साथ ही वहाँ उपस्थित काफी संख्या में वालेंटियरों ने भी अपना बहुमूल्य योगदान दिया है एवं विभिन्न मुख्य चौंक-चौराहों के पास दिव्य काँवड़ यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ भव्य रूप से स्वागत अभिनंदन भी किया, जिस पर विकास उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया है।

आज यह यात्रा भीमसेन भवन समता कॉलोनी से प्रारंभ होकर, अग्रसेन चौंक, आमापारा, सारथी चौक, लाखेनगर, अश्वनी नगर, सुन्दर नगर होते हुए रायपुरा ओव्हर ब्रीज के नीचे से, महादेव घाट मार्ग होते हुए बाबा हटकेश्वर नाथ महादेव श्री शंकर भगवान जी के मंदिर में पहुँची। जहाँ विधायक विकास उपाध्याय एवं उनके परिवार व समस्त श्रद्धालुगणों ने काँवड़ में लिये जल को भगवान हटकेश्वर शिवलिंग में सहस्त्रधार सहित चढ़ाकर भोलेनाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त किये। वहीं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। जिसके पश्चात् महादेव घाट रायपुरा में आयोजित विशाल भण्डारे में सभी श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण किये। आज विकास उपाध्याय के साथ शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, सभापति प्रमोद दुबे, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रमोद चौबे, महेश शर्मा, सूर्यमणि मिश्रा, महेंद्र छाबड़ा, बबीता नथानी, राजेश पाल, संजय अवस्थी, अन्नू राम साहू, सुंदर जोगी, प्रकाश जगत, मनीराम साहू, तरुण श्रीवास, अशोक ठाकुर, दाऊलाल साहू, देवकुमार साहू, सौमित्र मिश्रा, शिव साहू, रवि राव, सोहन शर्मा, संदीप साहू, कुंदन सिन्हा, दिलीप गुप्ता, सोनू ठाकुर, प्रकाश मानिकपुरी, विकास अग्रवाल, संदीप सिरमौर, बीरेंद देवांगन, संजीव नायडू, योगेश तिवारी, नट्टू भिंसरा, पंकज ठाकुर, अमन गिल, पूजा देवांगन, सावित्री, रेखा शर्मा, माधुरी बोरकर, मनीषा शर्मा, सितेंद्र ठाकुर, सतीश ठाकुर, लीलाधर साहू, अमित शर्मा लल्लू, कुलदीप ध्रुव, गोलू कुशवाहा, कुलदीप मठरू, उमेश साहनी सहित काफी संख्या में कांग्रेस के साथी व आमजन श्रद्धालु के रूप में इस पावन सावन मास के काँवड़ यात्रा में शामिल हुए।

 

Share Now

Leave a Response