रायपुर:उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी के विकासखण्ड और तहसील स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में अधिकारियों से कहा कि लोरमी के विकास और वहां के नागरिकों को खुशहाल बनाने के लिए मैं भी आपकी टीम का हिस्सा हूं। हम सब मिलकर क्षेत्र का तेजी से विकास करेंगे और जन आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में लोरमी प्रदेश में नज़ीर बने, ऐसा काम हम सबको मिलकर करना है।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में कहा कि हम सबको मिलकर लोरमी की समस्याओं को दूर करना है। क्षेत्रवासियों को सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोरमी के लोगों के लिए नई कार्ययोजनाएं तैयार करें और उन्हें गंभीरता से अमलीजामा पहनाएं।









