+91 XXXXXXXXXX contact@chouranews.com
Friday, September 20, 2024
शहर

मां गोदावरी आनंद वृद्धाश्रम में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ, आयोजन

96views
Share Now

रायपुर:15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर माँ गोदावरी आनंद वृद्धाश्रम में खुशियों की बहार रही। वृद्धाश्रम की ट्रस्टी कल्पना योगेश तिवारी के मुख्य आतिथ्य में पचास से सत्तर साल तक के बुजुर्ग आजादी के गीत पर झूमते नजर आए।
पहली बार स्वतंत्रता दिवस मना रहे माँ गोदावरी आनंद वृद्धाश्रम में सुबह ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रमुख समाजसेविका कल्पना तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में तिरंगा फहराकर समारोह की शुरुआत की। राष्ट्रगान के पश्चात सभी ने देश की एकता और अखंडता के प्रति समर्पण का संकल्प लिया।

ध्वजारोहण के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशेष रूप से बुजुर्ग नागरिकों ने हिस्सा लिया और अपने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति का जज्बा प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, कविता पाठ, और नृत्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
कल्पना तिवारी ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश के विकास में सभी के योगदान की सराहना की। उन्होंने बुजुर्गों की भागीदारी को प्रेरणादायक बताया और कहा कि उनके अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम की सराहना की।

इस कार्यक्रम में माँ गोदावरी आनंद वृद्धाश्रम की ट्रस्टी कल्पना योगेश तिवारी समेत कमलेश सोनी, धन्नुलाल मुदगलजी, यशपाल सिंह चौहान, देवीबाई बजाज, प्रेम पोदार, रामचन्द‌ मोर्या, सकलदेव, हेमराज पोदार , मनोरंजन, लक्ष्मी नारायण , रमाकान्त त्यागी, मुरलीधर, जगदीश राम प्रमुख रूप से शामिल थे।

Share Now

Leave a Response