
Oplus_131072

बेमेतरा, बेरला ब्लॉक के ग्राम नेवनारा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष रक्षाबंधन के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व हिंदू सनातन संगठन व भाजपा नेता योगेश तिवारी के द्वारा कुलदेवी चंडी मंदिर नेवनारा में आयोजित भव्य समारोह में हर साल रक्षाबंधन त्यौहार मनाने बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र की हजारों महिलाएं शामिल होती हैं। यहां महिलाएं भाजपा नेता योगेश तिवारी को रक्षा सूत्र बांधकर उपहार प्राप्त करती हैं। भाजपा नेता ने कहा कि क्षेत्र की बहनों का हर साल जो स्नेह मिलता है, वह अतुलनीय है। क्षेत्र से आई बहने मेरे परिवार की तरह हैं। इनका मुझ पर हमेशा स्नेह बना रहा।









