बलौदाबाज़ार-भाटापारा: जिला अस्पताल को एक बार पुनः राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र जारी हुआ है । छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अस्पताल को मिले इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। इस प्रमाण पत्र के लिए अस्पताल में दी जा रही सेवाओं का तीन दिवसीय परीक्षण राष्ट्रीय स्तर से आई जाँच टीम ने किया था। इस टीम में भुवनेश्वर से डॉ. सुब्रज्योति राव, लखनऊ से डॉ. रूपेंद्र कुमार और दिल्ली से ऋतु नायर सम्मिलित रहे जिन्होंने अस्पताल के 15 विभागों का बहुत ही बारीकी से निरीक्षण किया तथा मार्किंग की। परीक्षण के बाद अंतिम रूप से जिला अस्पताल उक्त मानकों पर खरा उतरा और प्रमाण पत्र जारी हुआ।

ब्रेकिंग
- शाला प्रवेशोत्सव एवं न्योता भोजन कार्यक्रम में शामिल हुए, योगेश तिवारी
- उप मुख्यमंत्री ने “जोहार श्री जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
- रेडियो के ‘दीदी के गोठ’ से महिलाओं को आगे बढ़ने मिलती है प्रेरक और रोचक जानकारियां : मुख्यमंत्री
- सरकार गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण
- छत्तीसगढ़ में अब कक्षा पहली में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष निर्धारित







