रायपुर:पंडित रविशंकर शुक्ल विश्व विद्यालय कर्मचारी संघ के पूर्व सचिव प्रदीप कुमार मिश्र के साथ सेवानिवृत कर्मचारीयो के प्रतिनिधि मंडल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से वि वि के सेवा निवृत कर्मचारियो के लिए सातवें वेतन मान के आधार पर पेंशन आदेश शीघ्र जारी करने के लिए निवेदन किया।
प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के सभी विश्व विद्यालय के समस्त सेवानिवृत शिक्षक, अधिकारी, और कर्मचारीगण जो विश्वविद्यालय में सेवारत रहते हुए सातवें वेतनमान के वेतन का लाभ लेते हुए सेवा निवृत होते हैं तब उन्हें
सेवानिवृति उपरांत छठवे वेतनमान के आधार पर पेंशन दिया जाता है जबकि सेवानिवृत कर्मचारी सातवें वेतनमान के आधार पेंशन की पात्रता रखतें हैं।उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2015 के पूर्व किसी भी वर्ग का विश्वविद्यालयीन कर्मचारी सेवानिवृत होता है उसे सातवें वेतनमान के आधार पर पेशन देने के लिए शासन ने आदेश जारी किया है ।जबकि ये कर्मचारीगण अपने सेवा काल में सातवें वेतन मान के आधार पर एक भी दिन का वेतन नहीं लिए हैं।इसी प्रकार 1 जनवरी 2016 से छत्तीसगढ़ शासन ने अपने प्रदेश के समस्त शासकीय कर्मचारीयों के लिए सातवें वेतनमान लागू करते हुए उसके समस्त लाभ देने हेतु आदेश जारी किया है।1/1/2016 से सातवें वेतन मान वि वि में लागू हुआ उसके पांच किश्तों की एरियस राशि विश्वविधालय के सेवानिवृत कर्मचारियो को मिल गई है। छठवें और अंतिम किश्त के एरियस के लिए पृथक से विगत दिनों कुलपति से मिल कर 15 अगस्त के पूर्व भुगतान करने का निवेदन कर चुके है। उप मुख्यमंत्री के समक्ष प्रतिनिधि मंडल ने अपनी पेंशन समस्या को संक्षिप्त रूप में रखा।उन्होंने सेवानिवृत कर्मचारीओ की समस्याओ को ध्यान से सुना और पूछा कि ये पेंशन क्यो नहीं मिल रहा है सेवा निवृत कर्मचारियो ने बताया कि शासन ने आदेश जारी नहीं किया है इसलिए शीघ्र आदेश जारी किए जाने का निवेदन किया ।प्रतिनिधि मंडल में शिरिष त्रिवेदी , कोमल प्रसाद राठौर ,तीर्थराम यादव , गणेश राम यादव, राकेश शुक्ला, सोनसाय ठाकुर, लक्ष्मीकांत तिवारी और भूपेंद्र कुमार जेठवा, विष्णु राम वर्मा शामिल थे।









