रायपुर:आज प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने सहयोग केंद्र में आए लोगों से उनकी समस्याओं को सुना और निराकरण के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री अवधेश सिंह चंदेल, सहयोग केंद्र के प्रमुख रूपनारायण सिन्हा, सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, नेतागण एवं जनता-जनार्दन उपस्थित थे।









