रायपुर:केरल कलरिपयतु संघ के द्वारा 09 से 11 अगस्त को 16वीं राष्ट्रीय कलरिपयतु चैंपियनशिप का आयोजन राष्ट्रीय लक्ष्मीबाई फिजिकल एजुकेशन कॉलेज त्रिवेन्द्रम, केरल में किया जा रहा है। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने 70 सदस्यीय राज्य दल राज्य कलरिपयतु संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव कमलेश देवांगन के निर्देशन मे 06 अगस्त को बिलासपुर त्रिवेंद्रम सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना होगा जिसमे 68 खिलाड़ी और 02 अधिकारी शामिल हैं।
68 खिलाड़ियों के छ ग कलारिपयात्तु दल में रायपुर से 12 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं इनमें 05 बालिका खिलाड़ी टिकेश्वरी साहू, दिव्या अग्रवाल, हँसा साहू, समिधा अग्रवाल एवँ तोशी पाण्डेय तथा 07 बालक खिलाड़ी राजकुमार, जागेश्वर डडसेना, विनय यादव, आर्यन पटेल, विद्या सोनी, अनुभव राय एवँ जय कुमार शामिल हैं जो राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।








