
रायपुर:नगरीय निकायों में 27 जुलाई से प्रारंभ हुए जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के चौथे दिन प्रदेश भर में कुल 6487 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 5831 आवेदन मांगों से और 654 आवेदन शिकायतों से संबंधित हैं। नगरीय निकायों की टीमों द्वारा नागरिकों के आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 2343 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के अंतर्गत वार्डों में आयोजित शिविरों में आज प्राप्त आवेदनों में से 346 आवेदन दूसरे विभागों से संबंधित थे, जिन्हें निराकृत करने संबंधित विभागों को भेजा गया।
उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने सभी नगर निगमों के आयुक्तों और संभागीय क्षेत्रीय कार्यालयों के संयुक्त संचालकों को जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित शिविरों के सुचारु संचालन के निर्देश दिए हैं।









