कवर्धा,:श्री रामलला दर्शन अयोध्याधाम योजना अंतर्गत कबीरधाम जिले के 71 श्रद्धालुओं का दल चार दिवसीय यात्रा पूर्ण कर आज वापस जिले में लौटा आया। श्रद्धालुओं के दल का जिला पंचायत प्रांगण में तिलक लगाकर एवं श्रीफल भेटकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान कैलाश चंद्रवंशी विशेष रूप से उपस्थित थे।पिछले महा इस योजना की शुरुआत जिले में हुई थी। जिसमें प्रथम पाली में 71 श्रद्धालुओं का दल गया था। यह दूसरा अवसर है जब पुनः जिले के 71 श्रद्धालु चार दिवसीय यात्रा पूरी कर लौटे हैं और इसी तरह यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। बोधीराम साहू ने अपने अनुभव को सभी के सामने रखते हुए कहा कि दशरथ दरबार, हनुमानगढ़ी, अयोध्या धाम में श्री राम लला, गंगा स्नान, काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने की इच्छा बहुत पुरानी थी लेकिन आर्थिक समस्या के कारण या पूरी नहीं हो पाई थी। हमारे उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के द्वारा आज मेरी वर्षों पुरानी मनोकामना पूरी हो गई है और वह हमारे लिए श्रवण की भांति तीर्थ स्थल का भ्रमण करा रहे है।

ब्रेकिंग
- ’दरभा के कोलेंग तक श्मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना का सफल एक वर्ष
- लेमन ग्रास की खुशबू से महक रही आत्मनिर्भरता, जीपीएम की महिलाएं बढ़ रहीं ‘लखपति दीदी’ बनने की राह
- तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों की रिक्तियों के लिए युवा कर सकेंगे आवेदन
- ’सेवा संकल्प अभियान’ : ’सेवा की कहानी: बहकर जाने वाला बरसाती पानी बना आजीविका का साधन
- ’राष्ट्रीय अधिवेशन में सामाजिक एकजुटता और समाज हित पर हुआ मंथन








